Blog

हिर्री माइन्स में युवक की सिर कुचलकर हत्या

निर्वस्त्र मिली लाश, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर । चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत हिर्री माइन्स स्थित डोलोमाइट खदान के पास गुरुवार सुबह एक अज्ञात युवक की निर्वस्त्र लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसका चेहरा बुरी तरह पत्थरों से कुचला हुआ था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

दरअसल पूरी घटना घटना की सूचना हिर्री माइन्स के अधिकारी रमेश कुमार चौबे ने चकरभाठा थाना को दी गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि हिर्री माइन्स, छतौना क्षेत्र में खदान के पास एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की।
प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि युवक का सिर पत्थर से कुचला गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह क्षेत्र भिलाई स्टील प्लांट के हिर्री माइन्स का हिस्सा है।जो कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की निगरानी में रहता है। बावजूद इसके, इस तरह की गंभीर घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों के गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी खंगाली जा रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके।पुलिस, हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए अज्ञात आरोपी की तलाश भी तेज कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

मृतक की पहचान नहीं होने से मामला उलझा

मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस की जांच और अधिक उलझ गई है। आसपास के थानों में गुमशुदगी रिपोर्टों की जांच भी शुरू कर दी गई है। यह मामला इसलिए और गंभीर हो गया है क्योंकि घटनास्थल हाई-सिक्योरिटी ज़ोन में आता है। कैमरे, सुरक्षा में तैनात जवान और प्रवेश-निकासी की सख्त निगरानी होती है।घटना की गंभीरता को देखते हुए हर संभावित पहलू की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सीआईएसएफ के जवानों और अफसरों से भी सहयोग लिया जा रहा है। मृतक की शिनाख्त हमारी प्राथमिकता है।

हर एंगल से पुलिस कर रही जांच

पुलिस सभी एंगल से तफ्तीश कर रही है हत्या में कितने लोग शामिल थे,मृतक कौन था और यहां क्यों आया इन सवालों के जवाब ही इस सनसनीखेज वारदात से पर्दा हटा सकते हैं।हिर्री माइन्स की सुरक्षा के बीच हुई ये मौत अब एक बड़ी जांच का केंद्र बन चुकी है।जो पुलिस के लिए एक चुनौती भी है।

वर्जन
हिर्री माइंस में एक लाश मिली है।जिसकी शिनाख्त की जा रही है।मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।प्रथम दृष्टया में मामला हत्या का लग रहा है।पुलिस मामले मे हर पहलुओं की जांच कर रही है।

रश्मित कौर चावला
डीएसपी चकरभाटा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *