Blog

हेरोइन की अंतर्राज्यीय तस्करी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार….पंजाब और अन्य राज्यों से करते थे तस्करी….तीन आरोपियों से 34 ग्राम हेरोइन बरामद

बिलासपुर। हेरोइन की तस्करी करने वाले तीन अंतर्राज्यीय गिरोह को चकरभाठा पुलिस और एसीसीयू की टीम ने पकड़ा है.तीन आरोपियों से 34 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए है।पकड़े गए आरोपियों का नेटवर्क
अन्य राज्यों से जुड़ा हुआ है।जिनका रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

एएसपी पंकज पटेल ने बिलासागुडी में मीडिया के समक्ष खुलासा करते हुए बताया कि
चकरभाठा पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर नशेड़ियों को बेचने के लिए घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर चकरभाठा पुलिस और एसीसीयू की टीम तैयार करके अलग अलग जगहों पर निगरानी करने के लिए रखा गया। इसी बीच हिंर्री माइंस, तिलक नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर करण दीप सिंह को हिरासत में लिया गया।जिससे पूछताछ किया गया तो उसने अपने साथियों का नाम बताया और उसके बाद कड़ी से कड़ी जोड़कर अन्य दो आरोपियों तो पुलिस पहुंची और उनके कब्जे से कुल 34 ग्राम हेरोइन बरामद की गई|


पूछताछ में सामने आया कि आरोपी करन दीप सिंह दूसरे राज्य से मादक पदार्थ लाकर मोहित हिंदूजा को देता था तथा अपने साथी आर. रजिंदर के साथ मिलकर तीनों इसे महंगे दामों पर बेचते थे।पुलिस पकड़े गए आरोपी मोहित हिंदूजा, पिता टीकम दास, उम्र 32 वर्ष, निवासी चकरभाठा वार्ड नं. 07,करन दीप सिंह, पिता सुखविंदर सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी चकरभाठा वार्ड नं. 12 ,आर. रजिंदर कुमार, पिता मुख्तियार लाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम खेमकरण, जिला तरनतारन पंजाब
के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई किया गया है।

खंगाला जा रहा है रिकॉर्ड,अन्य राज्यों से भी रिकॉर्ड की मांगी गई है जानकारी

एएसपी पटेल ने बताया कि पकड़े गए तस्करों के खिलाफ प्रदेश और अन्य राज्यों के संपर्क में होने के कारण रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।इसके लिए पुलिस से संपर्क करके पुराने रिकॉर्ड और अन्य जानकारियां ली जा रही है।
इसके अलावा इनसे जुड़े हुए लोगों की भी गहन पूछताछ हो रही है।पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल डिटेल और संबंधित लोगो से बारीकियों से पूछताछ हो रही है।

हिर्री माइंस–तिलक नगर क्षेत्र में घेराबंदी, तीनों आरोपी दबोचे गए

एएसपी ने बताया चकरभाठा पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि तीन व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर हिर्री माइंस, तिलक नगर क्षेत्र में नशेड़ियों को बेचने के उद्देश्य से घूम रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल रणनीति बनाते हुए बताए गए इलाके में घेराबंदी की और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त तीनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 34 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

तीन दिनों से एसीसीयू और पुलिस की टीम लगी हुई थी आरोपियों की तलाश में

एएसपी ने बताया कि जब खबर मिली कि हेरोइन की तस्करी हो रही है और इसके लिए
कुछ लोग बाहर से आए हुए है।तब मुखबिर का नेटवर्क तैयार करके पुलिस टीम का गठन किया गया और उसके लिए तीन दिनों तो सुबह से लेकर शाम तक पुलिस को तैनात किया गया।
तीन दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपियों को पकड़ा गया।जिसमें करण दीप
सिंह के निशानदेही पर बाकी आरोपियों को पकड़ा गया है।

नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी

एसएसपी के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस इन दिनो नशे के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। हाल के दिनों में एनडीपीएस एक्ट के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही कर नशे के अवैध नेटवर्क पर सख्त प्रहार किया गया है।

एएसपी बोले,नशे के कारोबार को किसी भी स्थिति में पनपने नहीं दिया जाएगा

एएसपी पंकज पटेल ने यह स्पष्ट किया गया है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी स्थिति में पनपने नहीं दिया जाएगा तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

तीन दिनों में जिले भर में हुई है ताबड़तोड़ कार्रवाई

एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि जिलेभर में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछले 3 दिनों में एनडीपीएस एक्ट के 7 प्रकरणों में कार्रवाई कर 1300 नशीली टैबलेट, 400 एमएल एविल इंजेक्शन एवं 02 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *