Blog

होली से पहले बाजारों में रंगों की बहार, पिचकारी और गुलाल से सजी दुकानें

महंगाई के बावजूद त्योहार की उमंग, व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद

बिलासपुर ।रंगों का त्योहार होली अब नजदीक है। आगामी 4 मार्च को होली मनाई जाएगी, जिसे लेकर बाजारों में रौनक लौटने लगी है। दुकानों पर रंग, गुलाल, पिचकारी, टोपी और बच्चों के लिए आकर्षक होली सामग्री उपलब्ध होने लगी है। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ होली की तैयारियों में जुट गए हैं और खरीदारी के लिए बाजारों का रुख कर रहे हैं।धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े भारत में त्योहारों को खुशी, उमंग और उल्लास के साथ मनाने की परंपरा सदियों पुरानी है। इसी परंपरा के अनुरूप होली को भी बड़े उत्साह से मनाया जाता है। बाजारों में इस बार केमिकल रंगों के साथ-साथ हर्बल और प्राकृतिक गुलाल की मांग भी बढ़ी है, जिसे लोग सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं।हालांकि महंगाई के असर से होली की सामग्री की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसके बावजूद खरीदारों की संख्या में कमी नहीं आई है। व्यापारियों का कहना है कि त्योहार की खुशियों के सामने महंगाई फीकी पड़ जाती है और आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है। जैसे-जैसे होली नजदीक आएगी, बाजारों की चहल-पहल और तेज होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *