होली हुड़दंग में महिलाओं का गैंगवार, महिलाओं ने खूब भांजी लाठियां,फिर ट्रैक्टर में भरकर खुद पहुंची शिकायत करने…फिर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में होली के दिन हुए विवाद में रिपोर्ट दर्ज करवाने की बात को लेकर बदला लेने होली के दूसरे दिन भी महिलाओं की आपस में भिड़ंत हो गई। महिलाओं ने एक दूसरे पर जमकर लाठियां भांजी। इसके बाद ट्रैक्टर में चढ़कर रिपोर्ट दर्ज करवाने थाने और एसपी ऑफिस पहुंची। महिलाओं के लाठियां चलाने का वीडियो भी सामने आया है ।जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
बिलासपुर। जिले में होली के दूसरे दिन भी हुड़दंग़ जारी रहा। होली के दिन चाकूबाजी, हंसिया से हमला,गैंगवॉर,महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की पिटाई के अलग-अलग थाना क्षेत्र से मामला सामने आते रहे। वही होली के दूसरे दिन भी महिलाओं के लाठी चलाने का वीडियो सामने आया है। होली के दिन युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई थी। जिसका बदला लेने के लिए दूसरे दिन शनिवार शाम को महिलाओं ने युवकों को लाठियों से जमकर पीटा फिर ट्रैक्टर में भरकर खुद ही शिकायत करने एसपी ऑफिस पहुंच गई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला धुरीपारा में होली के दिन युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष के युवकों ने एक–दूसरे को लाठी डंडों से जमकर पीटा था। जिसका वीडियो भी सामने आया था। हमले में आधा दर्जन युवा घायल हो गए थे। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बदमाशों को खदेड़कर स्थिति को नियंत्रित किया था। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की थी।वहीं इसी विवाद के चलते शनिवार की शाम दोबारा मारपीट हो गई।

होली के दिन हुए मारपीट का बदला लेने एक पक्ष की महिलाओं ने लाठी डंडे से लैस होकर दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। मारपीट में दूसरे पक्ष की महिलाएं भी सामने आ गई और दूसरे पक्ष से भीड़ गईं। इस गैंगवॉर में दोनों पक्षों की महिलाए व पुरुष घायल हो गए।
मारपीट के बाद मोहल्ले से ट्रैक्टर में सवार होकर महिलाएं बड़ी संख्या में सिविल लाइन थाने पहुंच गई और कार्यवाही करने की मांग करने लगी। इस दौरान पुलिस ने उन्हें कल से ही बदमाशों की तलाश शुरू कर देने की बात बताई। महिलाओं के पहुंचने के समय थाने में पूर्व से ही भीड़ मौजूद थी जो अन्य मामलों में शिकायत लेकर पहुंची थी और रिपोर्ट दर्ज करवा रही थी। उन्होंने तत्काल अपराध दर्ज करने की मांग की। पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें समझाइश देते हुए कहा गया कि अन्य एफआईआर की प्रक्रिया सीसीटीएनएस में चल रही है, सिस्टम में एक अपराध दर्ज होने के बाद अगला अपराध आपका दर्ज हो पाएगा। जिससे महिलाएं भड़क गई और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर महिलाएं ट्रैक्टर में सवार होकर रात 9 बजे एसपी ऑफिस आ गई।

बंद एसपी ऑफिस के सामने धरना देकर बैठी रही महिलाएं
नाराज होकर मंगला की महिलाओं ने ट्रैक्टर में पहुंचकर एसपी ऑफिस पहुंची।हलकीस दौरान एसपी कार्यालय बंद था। फिर भी बंद एसपी कार्यालय के सामने महिलाओं ने करीबन आधे घंटे तक के प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

महिलाओं का गुस्सा देखकर पुलिस ने किया अपराध दर्ज
सिविल लाइन थाने में भीड़ छंटते ही महिलाओं को थाने बुलाकर दूसरे पक्ष पर एफआईआर दर्ज किया गया। शुक्रवार और शनिवार को हुए विवाद और मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें रिपोर्ट दर्ज करवाने वाली महिलाएं भी मारपीट करते दिखाई हैं। पूरा विवाद होली के दिन शुरू हुआ था। पहले दिन युवकों के बीच मारपीट के बाद दूसरे दिन बदला लेने के लिए महिलाएं भी लाठियां भांजने लगी। पुलिस ने दोनों पक्षों पर अपराध दर्ज किया है।
होली के दिन हुई कानून व्यवस्था तार– तार
वही होली के दिन बिलासपुर जिले में कानून व्यवस्था का हाल बेहाल रहा। शांति व्यवस्था कायम करने और दूसरों की सुरक्षा के लिए लगाई गई पुलिस खुद चौक चौराहों में पीटती रही। गोल बाजार थाना क्षेत्र में पुरुष और महिला आरक्षक की बदमाशों ने पिटाई कर दी तो वहीं तोरवा थाना क्षेत्र में भी प्रधान आरक्षक को बदमाशों ने लहू लुहान कर दिया। तखतपुर में चाकूबाजी हो गई तो पचपेड़ी थाना क्षेत्र में हंसिया से किराना दुकान संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। चकरभाठा थाना क्षेत्र में गैंगवार की घटना हुई। पुलिस किसी भी मामले को रोकने में नाकाम साबित हुई।
सिविल लाइन पुलिस बोली,एफआईआर करके जांच किया जा रहा
सिविल लाइन टीआई एसआर साहू ने बताया कि होली के दिन मंगला के धुरीपारा के दुर्गा मंदिर के पास होली खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद और मारपीट हुआ था। जिसमें रिपोर्ट दर्ज करवाने को लेकर दूसरे दिन भी मारपीट की घटना हुई है। किसी को भी इस पर गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस मामले में कार्यवाही कर रही है।

सिविल लाइन पुलिस ने हंगामा करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार
1- रितिक उर्फ रितेश ध्रुव पिता परदेशी उम्र 19 साल निवासी दुर्गा मंदिर के पास धुरीपारा मंगला थाना सिविल लाईन।
2- सतरंगी रजक पिता गोलवा उम्र 20 साल निवासी दुर्गा मंदिर के पास धुरीपारा मंगला थाना सिविल लाईन।
3- लेखुराम रजक पिता दिलीप उम्र 36 साल निवासी दुर्गा मंदिर के पास धुरीपारा मंगला थाना सिविल लाईन।
4- श्रवण सिंगरौली पिता दुकालू राम उम्र 48 साल निवासी दुर्गा मंदिर के पास धुरीपारा मंगला थाना सिविल लाईन।
5- आदि उर्फ आदित्य सिंगरौली पिता श्रवण 19 साल निवासी दुर्गा मंदिर के पास धुरीपारा मंगला थाना सिविल लाईन।
6- मनोज रजक उर्फ गोलवा पिता स्व.मयाराम रजक उम्र 49 साल निवासी दुर्गा मंदिर के पास धुरीपारा मंगला थाना सिविल लाईन।