Blog

1 किलो 256 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

बिलासपुर।अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 किलो 256 ग्राम गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।

सीपत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बिरकोना निवासी पूर्णिमा वर्मा अपने घर के कोठा में भूसे के नीचे गांजा छिपाकर बिक्री कर रही है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक थैले में रखे गांजा के बंडल बरामद किए। तौल करने पर गांजा का वजन 1 किलो 256 ग्राम पाया गया। कार्रवाई में कुल 36 हजार रुपये कीमत का गांजा एवं एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। आरोपी पूर्णिमा वर्मा (25 वर्ष) निवासी बिरकोना को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *