Blog

10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुल्क में वृद्धि का विरोध….एनएसयूआई ने शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुल्क में की गई वृद्धि के विरोध में जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर के माध्यम से प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा को सुलभ और किफायती बनाने के बजाय लगातार छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का काम कर रही है। मंडल द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार नियमित परीक्षा शुल्क लगभग ₹460 से बढ़ाकर करीब ₹800 तथा आवेदन शुल्क ₹80 से बढ़ाकर ₹150 सहित कुल लगभग 22 प्रकार के शुल्कों में वृद्धि की गई है, जिससे छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक दबाव पड़ेगा।
जिलाध्यक्ष सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि एक ओर भाजपा सरकार शिक्षा सुधार की बात करती है, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों से अधिक शुल्क वसूलकर शिक्षा को महंगा बना रही है। यह निर्णय विशेष रूप से ग्रामीण एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों के लिए नुकसानदायक और आर्थिक रूप से कमर तोड़ने वाला निर्णय है।
एनएसयूआई ने स्पष्ट मांग की है कि बढ़ाई गई सभी परीक्षा शुल्कों को तत्काल प्रभाव से कम किया जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शासन द्वारा शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो छात्रहित में एनएसयूआई प्रदेशव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह के साथ प्रदेश महासचिव विकास सिंह ठाकुर, प्रदेश महासचिव अर्पित केसरवानी, संयुक्त प्रदेश महासचिव अभिलाष रजक, प्रदेश सचिव लोकेश नायक, बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष विक्की यादव, तखतपुर विधानसभा अध्यक्ष प्रियांशु डहरिया, युवा कांग्रेस जिला महासचिव भूपेंद्र साहू, जिला महासचिव शुभम जायसवाल, जिला महासचिव शिवांश पाठक, जिला महासचिव प्रवीण साहू, जिला महासचिव राजा साहू, विपिन साहू, उमेश पटेल, पुष्कर पाल, राज नायक, आकाश सिंह आदि एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *