Blog
हथियार रखकर घूमने वाला गिरफ्तार

बिलासपुर। आगामी त्यौहार के मद्देनजर अपराधों पर नियंत्रण व अपराधियों पर सख्त कार्यवाही करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आपरेशन प्रहार के तहत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।इसी क्रम में सिटी कोतवाली क्षेत्र रिवर व्यू में चेकिंग के दौरान आरोपी प्रमेन्द्र सुर्यवंशी पिता प्रकाश सूर्यवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी अरविंद नगर बंधवापारा की बाइक भी चेकिंग में आया जिसकी जांच करने पर पाया गया कि गाड़ी की डिक्की में एक धारदार हथियार रखा हुआ है।पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि वह किसी घटना को अंजाम देने का रहा था।सिटी कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की हैं।