कांग्रेसी बोले,मतदाताओं को मतदान करने से रोक दिए….शिकायत के बाद भी नायब तहसीलदार ने नहीं की सुनवाई

कांग्रेस उम्मीदवार की सुनवाई को किया गया अनदेखा
कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन ने लगाए गंभीर आरोप
बिलासपुर। आज मतदान के अंतिम समय में वार्ड नंबर 31 लाला लाजपत राय नगर स्वामी आत्मानंद स्कूल में भाग संख्या 5 के बुथ में दो मतदाताओं को वोट डालने से रोक दिया गया। तथा कांग्रेस उम्मीदवार की शिकायत को भी स्वीकार नहीं किया गया। लाला लाजपत राय नगर स्वामी आत्मानंद स्कूल के भाग संख्या 5 में 5 बजे के पहले ही मोबीन खान तथा आशीष सोनी वोट डालने पहुंच गए थे वह स्कूल के कैंपस में ही मौजूद थे ,लेकिन पीठासीन अधिकारी ने समय समाप्ति का हवाला देते हुए दोनों मतदाताओं को वोट देने से रोक दिया। वार्ड नंबर 31 कि पार्षद पद की कांग्रेस कांग्रेस उम्मीदवार शहजादी कुरैशी तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जावेद मेमन ने जब इस मामले की शिकायत नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा से की तो उन्होंने भी कांग्रेस उम्मीदवार की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की तथा कांग्रेस की शिकायत को स्वीकार भी नहीं किया ।

और दो मतदाता जो कैंपस में ही मौजूद थे उन्हें वोट डालने मतदान केंद्र से बाहर कर दिया गया। नगरीय निकाय चुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं कराए जाने का आरोप लगाते हुए यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। ब्लॉक एक के अध्यक्ष जावेद मेमन ने कहा है कि दो मतदाताओं को वोट डालने से रोक दिया गया जो की मतदान के निर्धारित समय पर पहुंच गए थे और कांग्रेस उम्मीदवार की शिकायत को भी नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा ने स्वीकार नहीं किया। कांग्रेस कमेटी इस मामले की शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग से करेगी।

पूर्व पार्षद तथा कांग्रेस उम्मीदवार शहजादी कुरैशी की आपत्ति को स्वीकार नहीं किए जाने से यहां जमकर हंगामा भी हुआ। शहजादी कुरैशी का कहना है कि जिन मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया। वे 5 बजे मतदान केंद्र में ही मौजूद थे। जबकि नियम है कि 5 बजे मतदान के अंतिम समय में जो मतदाता कतार में रहते हैं या मतदान केंद्र के अंदर रहते हैं उन्हें वोट डालने का अधिकार दिया जाता है। लेकिन नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार की शिकायत को स्वीकार नहीं किया। कोई कार्रवाई नहीं की और कई मतदाता वोट डालने से वंचित हो गए। चुनाव आदर्श आचरण संहिता का पालन भी निकाय चुनाव में नहीं किया जा रहा है।