123 दिनों से आंदोलनः शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि
बिलासपुर । लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन के 123 वें दिन शहीदी दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान समिति के सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के माध्यम से समिति ने अपने संकल्प को दोहराया कि वे अपने हक की लड़ाई को अंतिम सांस तक लड़ेंगे। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक सरकार उन्हें उनके घर का वैध पट्टा और मालिकाना हक प्रदान नहीं करती, तब तक यह धरना स्थल खाली नहीं ने किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों बताया कि मामला वर्तमान में न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है। कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए, समिति आगामी रणनीति तैयार करेगी। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन और सरकार ने उनकी जायज मांगों की अनदेखी जारी रखी, तो आने वाले समय में वे आंदोलन को और अधिक तीव करने के लिए बाध्य होंगे। शहीदी दिवस के
इस मौके पर बुजुर्गों और स्थानीय महिलाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समिति ने प्रशासन से अपील की है कि वह जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द से जल्द पट्टा वितरण की प्रक्रिया शुरू करे ताकि 123 दिनों से सड़क पर बैठे परिवारों को न्याय मिल सके। आज के आंदोलन में श्रीमती यशोदा पाटिल, कुंती तिवारी, डॉ. रघु साहू, साखन दरवे, भोला राम साहू, प्रशांत मिश्रा, श्रवण दास मानिकपुरी, चतुर सिंह यादव, सिद्धार्थ भारती, आदर्श सिद्धार्थ, दिनेश घोरे, डॉ. अशोक शर्मा, रूपेश साहू, ओंकार साहू गोपी देवांगन, गोलू देवांगन, अग्नू साहू, सलीम मेमन। रामबाई, राधा साहू, रामौतिन, सूरजबाई, कुमारी निषाद, संतोषी यादव, कुंती प्रजापति, चमेली रजक, जानकी गोड, फुल बाई साहू, पिंकी देवांगन, अनिता पाटील, उर्मिला पाटिल, लीला पाटिल, रूपा सरकार, सरस्वती देवांगन, पुष्पा देवांगन, लता देवांगन, राजकुमारी देवांगन, मथुरा सूर्यवंशी, जमुना सूर्यवंशी, सनी अहिरवार, चंद्रमा अहिरवार, जयकुमार अहिरवार, पीहरिया केवट, सोन बाई, कुडिया केवट, सोनिया केवट, नंदनी ध्रुव, पिंकी बाई चौहान, प्रमिला ध्रुव रानी देवांगन उपस्थित थे।
लिंगियाडीह में आवास को लेकर बढ़ा विरोध, महिलाओं ने संभाली कमान
लिंगियाडीह में पिछले कई दिनों से आवास की अनिश्चितता को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन जारी है। बस्ती की महिलाएं प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने आशियाने को बचाने की मांग कर रही हैं। मंगलवार को नगर निगम ने बस्ती के 113 मकानों को सूचना पत्र जारी किया, जिसमें खमतराई में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए मकान देने की बात कही गई है। इसके लिए हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेज नगर निगम में जमा करने होंगे।हालांकि, जैसे ही निगम की टीम सूचना देने बस्ती में पहुंची, लोगों को यह आशंका हुई कि उन्हें मकान खाली करने का नोटिस दिया जा रहा है। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने सूचना पत्र लेने से इनकार कर दिया और विरोध जताया।
निगम के नोटिस पर भड़के ग्रामीण, खमतराई शिफ्टिंग का किया विरोध
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उन्हें आवास देना है तो उसी स्थान पर पक्का मकान बनाकर दिया जाए, क्योंकि वे लंबे समय से यहां निवास कर रहे हैं।वहीं, नगर निगम अधिकारियों के अनुसार झुग्गी-झोपड़ी मुक्त शहर की योजना के तहत सभी को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। चिन्हित 113 परिवारों को खमतराई में स्थानांतरित किया जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्तमान बस्ती को हटाकर अन्य विकास परियोजनाओं पर कार्य किया जाएगा।
वर्जन
मकान खाली करने का आदेश है।हितग्राहियों को मकान दिया जाएगा।इसमें चिन्हित 113 परिवारों को खमतराई में स्थानांतरित किया जाएगा।
खजांची कुम्हार
उपायुक्त नगर निगम