Blog

मीनाक्षी ट्रेडर्स फर्म के वसूली रकम 35 लाख रुपए को गबन करने वाला गिरफ्तार

सीमेंट का वसूली पैसा वसूल करके खुद रखने का करता था काम

बिलासपुर। मीनाक्षी ट्रेडर्स में काम करने वाले लड़के ने वसूली की रकम 35 लाख को गबन कर दिया।गबन करने वाले लड़के को
सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मनोज सिंह अशोक नगर सरकण्डा ने सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दुकान काम करने के लिए सिरगिट्टी
निवासी अमन शुक्ला को संस्थान में अक्टूबर 2023 से संस्थान प्रबंधक सतीश अग्रवाल ने काम पर रखा गया था। अमन शुक्ला संस्थान के विभिन्न दुकानों को बेचे गये लाफार्च,नुवोको सीमेंट और श्री सीमेंट की बिक्री का रकम वसूल कर फर्म में मालिक के पास जमा करता था। जनवरी 2025 में जब संस्था के मालिक और एकाउंटेड ने आवक-जावक का हिसाब किया । तब पता चला कि अमन शुक्ला ने अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए कंपनी का पैसा उपयोग किया है। पुरा हिसाब मिलान करने पर अमन शुक्ला ने पिछले 6 माह से 35 लाख रुपए का फर्म के वसूली रकम को अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए उपयोग कर गबन किया है।पुलिस ने रिपोरी दर्ज करके आरोपी की खोजबीन की।इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को उसके निवास में दबिश देकर हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपी से पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया है।

आरोपी सीमेंट भेजने के बाद वसूली के पैसे के लिए जाता था दुकानों में

शिकायतकर्ता ने बताया कि संस्थान में काम करने के समय लोगों पर विश्वास रहता है इसलिए वसूली का पैसा वसूल करने के लिए भेजा जाता था।लेकिन किसी को नहीं मालूम था कि वह पैसा को वसूल करके खुद रखने लगेगा। अगर हिसाब किताब नहीं होता तो शायद इसका खुलासा भी नहीं होता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *