14 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले में नशे के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे प्रहार अभियान के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में तखतपुर थाना एवं कोटा थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 14लीटर अवैध शराब जब्त किया है।
पहले क्रम में
तखतपुर पुलिस को जानकारी मिली कि थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम साल्हेकापा में एक युवक अवैध शराब बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही टीम के साथ दबिश देकर करीब 7 लीटर महुआ शराब बरामद किया। साथ ही घेराबंदी कर आरोपीआकाश धनुवार को धर दबोचा । आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इसी तरह
कोटा अंतर्गत ग्राम धनरास में महुआ शराब की अवैध बिक्री किए जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल रेड कार्यवाही की। जिसमें आरोपी राधेश्याम ध्रुवे को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से 07 लीटर महुआ शराब, बरामद किया गया। धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।