15 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

केशर लोनिया पति स्व.सावन लोनिया उम्र 32 वर्ष निवासी स्टेशन पारा ग्राम घुटकु थाना कोनी
बिलासपुर । कोनी पुलिस ने एक महिला के पास से 15 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पकड़ी गई महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
कोनी थाना से मिली जानकारी के अनुसार,अवैध शराब का धंधा करने वालों के ऊपर अंकुश लगाने व उनके खिलाफ त्वरित कार्यवाही करने के लिए एसएसपी ने निर्देशित किया है।
कोनी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि केशर लोनिया नामक महिला ग्राम घुटकु स्थित अपने घर के परछी में ज्यादा मात्रा में हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब निर्माण कर रही रखी हैं। मुखबिर की सूचना पर कोनी पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर घेराबंदी किया। महिला आरोपी के खिलाफ 15 – 15 लीटर के 02 नग पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बे में कुल 15 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुवा शराब भरा व शराब बनाने की सामग्री 02 नग एल्यूमिनियम डेचकी मिला जिसे बरामद किया गया शराब बनाने व रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया शराब व शराब बनाने के सामान को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया ।पकड़ी गई महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।