Blog

15 साल बाद फिर शुरु हुई 5वी,8वी की बोर्ड परीक्षा….

छोटे बोर्ड का बड़ा इम्तिहान,मार्च में 5वीं-8वीं की परीक्षा…

कम नंबर पर अलर्ट मोड: 33% से कम पर छुट्टियों में पढ़ाई…

बिलासपुर।प्रदेश में इस बर्ष 5वीं और 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं मार्च महीने में आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षा सीजी बोर्ड से संबद्ध सभी सरकारी और निजी स्कूलों में एक साथ होगी। हालांकि, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल इस परीक्षा में शामिल नहीं होंगे।

दरअसल शिक्षा विभाग के अनुसार इस बार भी 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है। प्रश्नपत्र विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए जाएंगे और परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था भी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तरह कड़ी रहेगी। प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले नजदीकी थानों में सुरक्षित रखे जाएंगे।परीक्षा से पहले स्कूलों को मॉडल प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे, जिन्हें लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा पैटर्न की सही जानकारी मिल सके।
5वीं और 8वीं में जिन छात्रों को 33 प्रतिशत से कम अंक मिलेंगे, यानी जो ग्रेड ‘ई’ में आएंगे, उनके लिए गर्मी की छुट्टियों में अतिरिक्त और सुधारात्मक कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही शनिवार को भी विशेष कक्षाएं लगाई जाएंगी, ताकि कमजोर छात्रों की पढ़ाई में सुधार हो सके।यदि किसी छात्र का किसी विषय में प्रदर्शन कमजोर रहता है, तो उसे पूरक परीक्षा भी देनी होगी। हालांकि, शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 8वीं तक किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाएगा और उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।वर्ष 2010 के बाद 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा बंद कर दी गई थी, लेकिन हाल के वर्षों में छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता में आई गिरावट को देखते हुए इसे फिर से शुरू किया गया है। प्रदेशभर में करीब 10 लाख छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे।शिक्षा विभाग का कहना है कि इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बेहतर सीखने का अवसर देना और उनकी शैक्षणिक नींव को मजबूत करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *