Blog

157 कट्टा अवैध धान बरामद….तहसीलदार ने मारा छापा….घर से पड़ा मिला धान…मचा हड़कंप

बिलासपुर। मुंगेली। कलेक्टर मुंगेली राहुल देव के निर्देशानुसार तहसील सरगांव स्थित ग्राम किरना में तहसीलदार सरगांव अतुल वैष्णव व दल द्वारा किराना दुकान व्यवसायी प्रकाश खांडे के घर  के आंगन में लगभग 100 कट्टा धान का अवैध भंडारण किए जाने की शिकायत मिली थी। सूचना पाकर प्रशासन  की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान टीम ने जब पूछताछ की तो आवेदक द्वारा किसी भी प्रकार का दस्तावेज पेश नहीं किया गया। तब अधिकारियों ने  संपूर्ण धान की जब्ती कर कार्यवाही की । इसी तरह ग्राम किरना में ही बंशी सोनी पिता जनपद सोनी द्वारा मकान में 57 कट्टा धान का अवैध भंडारण किए जाने के कारण 57 कट्टा धान की जब्ती की कार्यवाही की गई। कार्यवाही दल में हल्का पटवारी रमेश कौशिक तथा रामकुमार श्याम एवं ग्राम कोटवार उपस्थित थे।

कलेक्टर के निर्देश पर हो रही कार्यवाही

किसी भी प्रकार के अवैध धान परिवहन तथा संग्रहण में सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश मुंगेली कलेक्टर राहुल देव के द्वारा सभी अधिकारियों को  दिया गया है जिस पर राजस्व की टीम लगातार कार्यवाही कर रही है।

अवैध धान रखने और बिक्री करने के मामले में शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी ।

अतुल वैष्णव
तहसीलदार सरगांव मुंगेली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *