Blog
16 जुलाई को महामाया चौक मे नगर की गौरव कैप्टन प्राची शर्मा का नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप के नेतृत्व में होगा भव्य स्वागत

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट
रतनपुर,,,, को गौरवान्वित करने वाली रतनपुर की बेटी कैप्टन प्राची शर्मा जो की इन दिनों जम्मू में ड्यूटी कर रही हैं
कैप्टन प्राची शर्मा आपरेशन सिन्दूर के बाद पहली बार जम्मू से रतनपुर आ रही है 16 जुलाई दोपहर 12:00 बजे महामाया चौक पर उनके प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है
नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप ने बताया कि रतनपुर की बेटी ने रतनपुर का मान बढ़ाया है,, और आपरेशन सिन्दूर के बाद रतनपुर की गौरव रतनपुर की लाडली बेटी कैप्टन प्राची शर्मा का आगमन 16 जुलाई को होने जा रहा है जिनका स्वागत महामाया चौक पर किया जाएगा उन्होंने लोगों से अपील की है की स्वागत कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की कृपा करे