Blog

17 लाख का चावल का फर्जी भुगतान कर ठगी करने वाला गिरफ्तार

बिलासपुर । चांवल व्यापारी से लाखों का पेमेंट का ऑनलाइन स्लिप दिखाकर पैसा गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है ।पकड़ा गया आरोपी चांवल के नाम पर फर्जी पेमेंट करता था।

दरअसल व्यापार विहार के व्यापारी प संदीप अग्रहरि ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका व्यापार विहार बिलासपुर में आनाज का थोक व्यापार है। राजेन्द्र खाण्डेकर अक्षांश किराना भण्डर भटगाव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा नवंबर 2025 से मार्च 2026 के मध्य कई बार अनाज आरोपी के पते पर ट्रांसपोर्ट के माध्यम से भेजा गया। आरोपी ने अपने मोबाईल पर सामान का आर्डर एवं भुगतान का स्क्रीन शॉट प्राथी के मोबाईल पर भेज रहा था। प्रार्थी को अलग-अलग तिथि में कुल 1784000/रू का माल भेजा गया है। आरोपी ने अनाज खरीदने के बाद भुगतान की राशि का केवल स्क्रीन शॉट फर्जी तरिके से तैयार कर प्रार्थी को भेजा जा था ।परन्तु आरोपी के दिये गये स्क्रीन शॉट के अनुसार प्रार्थी के खाता में एक भी रूपये विगत 5 माह से नहीं दिया गया है। पेमेंट के बारे के जब संपर्क किया गया तो उसने पेमेंट कर दिया हूं कहकर विवाद करने लगा।जिसकी शिकायत थाना में किया गया।पुलिस ने जांच के।पता की अक्षांश किराना भण्डर भटगाव सारंगढ़ बिलाईगढ़ के संचालक राजेन्द्र खाण्डेकर के माह नवंबर 2025 से माह मार्च 2026 के मध्य कुल 1784000/रू का घोखाधड़ी किया है। जिस पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।इधर पुलिस ने टीम बनाकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। पकड़े गए आरोपी क़े कब्जे से एक मोबाइल एक लेपटॉप तीन कट्टी राहर दाल ,चार कट्टी गेहूं और 74 कट्टी चावल को जप्त किया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *