
– एएसआई समेत 26 पुलिसकर्मियों का पुलिस अधीक्षक ने तबादला आदेश जारी किया है।
Biladpur बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने एक एएसआई, पांच प्रधान आरक्षकों सहित कुल 26 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है।

तबादले के तहत एएसआई अशोक मिश्रा को पुलिस सहायता केंद्र केंदा से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। प्रधान आरक्षक पंकज राय को पुलिस लाइन से कोटा, लक्ष्मण सिंह को पचपेड़ी से पुलिस लाइन और कान्हा अंचल को पुलिस लाइन से पचपेड़ी भेजा गया है। इसके अलावा, प्रवीण पाण्डेय का हिरीं से जूनापारा चौकी और रगेश चंद्र पटनायक का पुलिस नियंत्रण कक्ष से कोनी थाने में तबादला किया गया है।
आरक्षक गोविंद शर्मा को पुलिस लाइन से तारबाहर भेजा गया है, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों को जिले के विभिन्न थानों में तैनाती दी गई है। यह तबादले प्रशासनिक सुधार और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।




