19 मार्च को शिरडी वाले साईं बाबा की मूल चरण पादुकाएं शिरडी से बिलासपुर आयेगीं

बिलासपुर।शिरडी वाले साईबाबा की मूल चरण पादुकाएं शिरडी संस्थान के पदाधिकारियों के साथ बिलासपुर में पहली बार भक्तों के दर्शनार्थ आने वाली है।
पादुकाओं की शोभायात्रा सुबह 9 बजे अल्का एवेन्यू कालोनी उस्लापुर रेलवे स्टेशन के पास कालोनी परिसर में निकाली जाएगी ।
श्री साईं बाबा की चरण पादुका प्रातः 10:00 बजे से भक्तों के दर्शनार्थ रखी जाएगी
मध्यान्ह आरती दोपहर 12 बजे एवं धूप आरती संध्या 6,30 होगी
साईं बाबा की पादुका भक्तों के दर्शनार्थ साईलीला विला अलका एवेन्यू के मैदान में सामने रखीं जाएगी । लगातार साईं भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
उपरोक्त निर्णय शिरडी संस्थान के प्रमुख के आश्वासन के पश्चात श्री नीरज मेहता एडवोकेट के निवास पर एक बैठक में लिया गया ।
इस कार्य में बिलासपुर के सभी साईं भक्तों की उपस्थिति एवं सहयोग की प्रार्थना की गई है।
बैठक में दिलीप दिवाकर पात्रीकर , नीरज मेहता, संतोष गुप्ते,हर्ष मिश्र,बबलू मदने, उमाकांत मिश्र,शिवा मिश्र सुदेश दुबे साथी शामिल रहे।