Blog

19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या..मोबाईल छुड़ाने पैसों की जरूरत की बात से मामला बना संदिग्ध

सिरगिट्टी पुलिस जुटी जांच में

बिलासपुर । सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 10 महिमा नगर सिरगिट्टी निवासी गणेश रजक के मकान में किराए से रहने वाला युवक विक्की यादव 19 वर्ष पिता पुनीराम यादव, अपने माता-पिता के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि घटना के कुछ समय पहले युवक ने अपने परिजनों को फोन कर कहा था कि उसे अपना मोबाइल छुड़वाने के लिए पैसों की जरूरत है।
इसके बाद रविवार शाम को वह अपने कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। पड़ोसियों ने जब युवक को संदिग्ध हालत में देखा तो तुरंत परिजनों और उसके जीजा रुपेश यादव को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते क्षेत्र में घटना की खबर आग की तरह फैल गई और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली, लेकिन वहां से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वही सोमवार को पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है तथा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *