पुलिस ने किया सूदखोरी के रैकट का भंडाफोड़ : पीड़ितों से लाखों की संपत्ति गिरवी रखवाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Manish Sharma
January 7, 2025 (Last updated: January 7, 2025)
कवर्धा। पुलिस द्वारा सूदखोरी की सूचना पर कठोरता से कार्रवाई करते हुए आरोपी भागवत साहू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 12 लाख रुपये नकद, पीड़ितों के हस्ताक्षरित 92 ब्लैंक चेक, 12 दोपहिया, 1 कार और 1 ट्रैक्टर जब्त किए गए।