
क्षेत्र का आदतन बदमाश होकर लोगों को डराने धमकाने का करता था काम

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाश चाकूबाज को उपस्थित करने हेतु चेकिंग के दौरान थाना गोलबाजार लिस्टेड हिट्रोशीटर गुंडा बदमाश पीयूष बघेल पिता श्रवण बघेल उम्र 21 साल म. न. 10 ब्लॉक जी, राजीव आवास थाना गोलबाजार रायपुर को चेक करने पर अपने कमर में लोहे का धारदार चाकू रखा मिला जिसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 1 नग लोहे का धारदार नोकदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्र. 06/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
उल्लेखनीय है कि आरोपी पीयूष बघेल थाना गोलबाजार का हिस्ट्रीशीटर गुंडा बदमाश है जिसके विरुद्ध थाना गोलबाजार में जिसमें लड़ाई झगड़ा, मारपीट, बलवा, चाकूबाजी के कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गोलबाजार निरीक्षक अर्चना धुरंधर, प्रधान आरक्षक 1079 विजय कुमार बंजारे, आरक्षक 327 अभिलाष नायर, आर. 2425 विनय पाण्डेय, आर. 1545 संदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।






