Blog

2 करोड़ 6 लाख का गबन कर SBI बिल्हा को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाली तत्कालीन कैशियर गिरफ्तार….ACB की ताबडतोड कार्रवाई

कैशियर की संदिग्ध मोबाइल भी एसीबी द्वारा जप्त

बिलासपुर।दो करोड़ का घोटाला करने वाली बिल्हा स्थित एसबीआई बैंक की कैशियर को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।पकड़ी गई महिला आरोपी के मोबाइल को जप्त करके जांच किया जा रहा है जिसमें अहम खुलासे होने की उम्मीद हैं

एसीबी ने बताया कि बिल्हा स्टेट बैंक शाखा बिलासपुर में दिनांक 19.12.24 से 02.01.25 के मध्य बैंक के कर्मचारियों और अन्य के साथ मिलकर पद का दुरुपयोग कर बैंक के रिकॉर्ड में और खातों में छेड़छाड़ कर बैंक के साथ धोखाधड़ी कर 20637600 /-रूपये (करीब दो करोड़ छै लाख रुपए))का गबन कर बैंक को आर्थिक नुकसान पहुंचाए जाने के संबंध में कार्यवाही हेतु स्टेट बैंक शाखा बिल्हा जिला बिलासपुर के शाखा प्रबंधक पीयूष बारा ने आर्थिक अपराध अन्वेषण /एंटी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय रायपुर में शिकायत की गई थी जिस पर स्टेट बैंक बिल्हा की तत्कालीन कैशियर तेजवथ थीरापतम्मा एवं अन्य के खिलाफ दिनांक 19.1.26 को धारा 13 (1) A,13(2) पीसी एक्ट 1988 एवं धारा 316(5),318(4),61(2),338,336(3),340(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। स्टेट बैंक द्वारा विभागीय स्तर पर की गई विभागीय जांच में भी कैशियर तेजवथ और अन्य को आर्थिक अनियमितता करना और उक्त राशि का गबन करना पाया गया था। एसीबी बिलासपुर द्वारा प्रकरण की विवेचना के दौरान स्टेट बैंक के विभागीय जांच रिपोर्ट और अपने स्तर पर संकलित साक्ष्य से कैशियर एवं अन्य के द्वारा उक्त राशि का गबन करने का साक्ष्य पाए जाने से पिछले कुछ दिनों से एसीबी बिलासपुर की टीम लगातार कैशियर की तलाश में लगी हुई थी ।कैशियर तेज़वथ के बिल्हा स्थित स्टेट बैंक में गोपनीय रूप से आए होने की सूचना मुखबिर से एसीबी को प्राप्त होने पर उन्हें एसीबी बिलासपुर की टीम ने पकड़ा। जिसे अभिरक्षा में लेकर गहन पछताछ किया गया। गिरफ्तार आरोपी के पास मिले मोबाइल को जांच के लिए जप्त किया गया है।जप्त मोबाइल से आर्थिक अनियमितता से संबंधित कई तथ्यों के खुलासे की उम्मीद है। कैशियर द्वारा बैंक कर्मचारी और अन्य के साथ मिलकर उक्त राशि को कई लोगों के खातो में ट्रांसफर कर दिया गया था तथा उस बात को छिपाने के लिए पैसे को बैंक की कई सेवाओं जैसे पेय पदार्थ,भोजन,किराया,रखरखाव आदि मद पर खर्च करना बताया गया था।।।गिरफ्तार कैशियर जून 2025 से निलंबित है तथा वर्तमान में रिजनल बिज़नेस ऑफिस ( RBO )जगदलपुर में अटैच है किंतु वह जून 2025 से लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित थी।कैशियर तेजवथ मूलतः जिला खम्मम आंध्रप्रदेश की रहने वाली है तथा घटना की अवधि में वह स्टेट बैंक शाखा बिल्हा बिलासपुर में पदस्थ थी।गिरफ्तार कैशियर को विशेष न्यायालय बिलासपुर में पेश कर रिमांड हासिल करने की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *