2 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

मटियारी में अवैध गांजा बिक्री पर कार्रवाई
बिलासपुर।सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी में अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाली एक महिला को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 किलो गांजा,जिसकी अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये है,वह जप्त किया गया है। अवैध नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मटियारी में पानी टंकी के पास एक महिला गांजा रखी हुई है।जिसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रही है।
सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर सीमा सिसोदिया पति प्रीतम सिसोदिया उम्र 21 वर्ष निवासी मटियारी सीपत को पकड़ा । उसके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में खाकी रंग के टेप से लिपटा पैकेट बरामद हुआ, जिसमें 2 किलोग्राम गांजा पाया गया। मादक पदार्थ को विधिवत जप्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।