Blog

2.50 लाख रुपए के गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

घर से कर रहा था अवैध कारोबार

बिलासपुर । कोटा थाना अंतर्गत चौकी बेलगहना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेलगहना चौकी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फारेस्ट कॉलोनी बेलगहना निवासी दादा मिंया नामक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद वरिष्ठ अधिकारियों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई। दिनांक 15 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी दादा मिंया पिता मौली बक्स उम्र 65 वर्ष के कब्जे से दो कपड़े के थैलों में रखे 5 पैकेट गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजा का कुल वजन 5 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 2 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। साथ ही गांजा बिक्री की रकम 1300 रुपये भी बरामद की गई।
कुल जब्ती मशरूका 2 लाख 51 हजार 300 रुपये की बताई गई है।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह गांजा बेलगहना निवासी लक्ष्मण यादव से 20 हजार रुपये में खरीदा था और बाकी रकम बिक्री के बाद देने की बात तय हुई थी। पुलिस अब मुख्य सप्लायर लक्ष्मण यादव की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *