

बिलासपुर। ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बिलासपुर नगर निगम, तखतपुर नगर पालिका, बोदरी नगर पालिका, रतनपुर नगर पालिका ,बिल्हा नगर पंचायत एवं मल्हार नगर पंचायत के बागी ( कांग्रेस से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले ) प्रत्याशियों की सूची जारी की है।पहली बार ऐसा हुआ जिसमें बगावती करने वालो को तुरंत बाहर का रास्ता दिखाया गया है।इसमें कांग्रेस ने 6 साल के लिए प्रत्याशियों को निष्कासित कर दिया है।










