22 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार….झाड़ू बेचने की आड़ में बेच रहे थे गांजा

बिलासपुर। पुलिस ने मटियारी से 22 किलो गांजा जप्त किया है। इस मामले में 2 तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है। आरोपी झाड़ू बेचने के आड़ में गांजा बेचने का काम कर रहे थे।
सीपत पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम मटियारी शिव मंदिर के पीछे मकान में भारी मात्रा में गांजा आया है। यहां झाडु बेचने की आड में झाडु जैसी आकृति के भूरा रंग के प्लास्टिक रैपर में पैक किया हुआ मादक पदार्थ गांजा बेचा जा रहा है। मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल कार्यवाही करने के लिए पुलिस की एक टिम मटियारी पहुंची। थाना सीपत व एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुये मटियारी गांव में जाकर रेड कार्यवाही की। यहां आरोपियों से झाडु जैसे आकृति के भूरा रंग के प्लास्टिक रैपर में पैक किया हुआ 10 पैकेट बरामद किया गया। पैकेट खोलकर देखने से गांजा मिला। जिसके संबंध में पुछताछ की जा रही है। आरोपी देवकुमार सूर्यवंशी एवं बालकृष्ण सिसोदिया उर्फ भुरू के कब्जे से ब्राउन टेप से लपेटे गए 10 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 22 किलो जप्त किया गया है। जप्त गांजे की कुल किमत करीब 3 लाख 30 हजार रू बताई जा रही है। मामले में थाना सीपत में नारकोटिक्स एक्ट दर्ज कर विधि अनुसार कार्यवाही की गई है।
एंड
एण्ड-टु-एण्ड तक हुई कार्रवाई
इस मामले लो लेकर एएसपी ने बताया कि
प्रकरण की विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियो एवं संलिप्त लोगो के संबंध में फायनेन्श्यिल इन्वेस्टीगेशन के बाद जानकारी एकत्र करके विधि अनुसार एण्ड-टु-एण्ड विवेचना कार्यवाही की जाएगी
और आरोपियों कि पूरी जांच करके कार्रवाई की जाएगी।इसके लिए टीम लगाई गई है।
गिरफ्तार आरोपी
- देवकुमार सूर्यवंशी पिता साहेब लाल सूर्यवंशी उम्र 46 साल निवासी ग्राम मटियारी
- बाल कृष्ण सिसोदिया उर्फ भुरू पिता लालमन सिसोदिया उम्र 24 साल निवासी ग्राम मटियारी
पुलिस अधिकारी और कर्मचारी रहे शामिल,एसएसपी बोले,मिलेगा इनाम
उक्त कार्यवाही में एएसपी ग्रामीण अर्चना झा,एएसपी एसीसीयू अनुज कुमार, सीएसपी सरकण्डा सिद्धार्थ बघेल, निरीक्षक गोपाल सतपथी,निरीक्षक अजहरउददीन, सउनि शिवसिंह बक्साल, देवमुन पुहुप, राहुल सिंह, कौशल वस्त्रकार, परमेश्वर सिंह आर. संजय यादव,अविनाश कश्यप, राजेन्द्र साहू की एसएसपी ने सराहना कर उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।