Blog

22 वें दिन भी नहीं झुके सरकार के सामने एनएचएम कर्मचारी

बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक को सौंपा ज्ञापन

नियमितीकरण तक जारी रहेगा आंदोलन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन  कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 22वें दिन भी जारी रही। नेहरू चौक स्थित कोन्हेर गार्डन में हजारों की भीड़ जुटी और कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इसी दौरान पदाधिकारियों ने बिल्हा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। विधायक ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वे शासन से बात कर उचित कार्यवाही करेंगे। वहीं संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि नियमितीकरण तक आंदोलन जारी रहेगा।
इस अवसर पर एनएचएम कर्मचारियों के जमकर हल्ला किया और सरकार पर भरोसा जताकर न्याय की उम्मीद की।

*विधायक से मुलाकात और आश्वासन*

सोमवार को एनएचएम कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक धरमलाल कौशिक से भेंट कर संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण संबंधी ज्ञापन सौंपा। विधायक ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए शासन से पहल करने का भरोसा दिया।

*आंदोलन का नया रूप : सुआ गीत और जल सत्याग्रह की तैयारी*

हड़ताल स्थल पर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के एक समूह ने छत्तीसगढ़ी सुआ गीत और लोक नृत्य प्रस्तुत कर शासन का ध्यान आकर्षित किया। संगठन का कहना है कि मंगलवार को जल सत्याग्रह किया जाएगा।

*संगठन का बड़ा दावा,कार्यकारी प्रांताध्यक्षश्याम मोहन दुबे बोले,सरकार पर पूरा भरोसा*

पिछले विधानसभा चुनाव में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भाजपा का खुलकर समर्थन किया था। हमने अपने घरों पर इस घर में कांग्रेसियों का प्रवेश वर्जित है। लिखकर बैनर लगाए और अरपा मैया का जल लेकर शपथ ली कि कांग्रेस को वोट नहीं देंगे। नतीजतन कांग्रेस की हार हुई। अब भाजपा पर हमारा भरोसा है और हम अपेक्षा करते हैं कि भाजपा हमारी मांगों पर खरा उतरे। जब तक नियमितीकरण नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *