220 केवी बिजली पावर सब स्टेशन में लगी भीषण आग को बुझाने में 6 घंटे में लगे 20 से अधिक दमकल

20 से अधिक दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी
राजकिशोर नगर और मोपका के कई हिस्सों में बिजली सप्लाई बंद
बिलासपुर । 220 केवी बिजली सब स्टेशन में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से हुए धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा। वहीं आग की लपटें और धुआं दूर–दूर तक दिखाई दे रहीं है। इस सब स्टेशन से आधे शहर को बिजली सप्लाई होती है। एहतियातन बिजली सप्लाई बंद कर दी गई ।इस बीच लोग अंधेरे में रहे लगभग 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 20 से अधिक दमकल के सहारे आगजनी की घटना पर काबू पाया गया।जिससे पूरा सब स्टेशन जलकर राख हो गया।इससे बिजली विभाग को करीब 8 करोड़ का नुकसान हुआ है।

दरअसल बिलासपुर के 25 साल पुराने बिजली पावर सब स्टेशन में आग लग गई।आग इतनी भयानक थी कि दूर तक के लपटें दिखाई दे रही थी। वहीं आग लगने से सब स्टेशन में हुए धमाका से इलाका दहल उठा। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। वहीं शहर के कई हिस्सों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद हो गई है।
बिलासपुर शहर के मोपका क्षेत्र में तोरवा धान मंडी के पास 25 साल पुराना बिजली विभाग का पावर सप्लाई सब स्टेशन है। इस सब स्टेशन की क्षमता 480 मेगावाट की है। इस सब स्टेशन से रोजाना 220 मेगावाट बिजली की सप्लाई शहर के कई हिस्सों और ग्रामीण इलाकों में दी जाती है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस सब स्टेशन से शहर के आधे हिस्से में बिजली सप्लाई होती है। यहां मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने से सब स्टेशन में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा। वहीं पूरा इलाका धुएं से ढक गया। आग की लपटें और धुआं दूर–दूर तक दिखाई दे रहीं हैं।
आग बुझाने फायर बिग्रेड की 20 से अधिक गाड़िया पहुंची
आगजनी की सूचना लगते ही अग्नि शमन एवं नगर सेना विभाग की फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए एनटीपीसी और एसईसीएल से भी दमकलों को बुलवाया गया। 20 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी रही। आशंका जताई जा रही है कि ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी होगी।इसी बीच किसी ने यह भी बताया कि ट्रांसफार्मर से जो तेल निकलता है उसके कारण आग लगी है।
आगजनी की खबर पाकर मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारी
आग लगने की सूचना पर सीएसपीडीसीएल के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे जिन्होने तत्काल आगजनी की घटना को लेकर बिजली सप्लाई बंद कराया उसके बाद
अधिकारी और कर्मचारियों के घायल होने की जानकारी ली,
हालांकि किसी भी के झुलसने या जनहानि की खबर नहीं मिली है।
लेकिन इस आगजनी की घटना से बिजली विभाग के लापरवाही की पोल खोल दी है।
पावर सप्लाई बंद, हुआ ब्लैक आउट
जिस बिजली सब स्टेशन में आग लगी उस सब स्टेशन से आधे शहर को बिजली सप्लाई होती है। आग लगने के बाद एहतियातन आधे शहर की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है। वहीं ब्लैकआउट होने से लोग परेशान हैं। बिजली सब स्टेशन के थोड़ी ही दूरी पर धान मंडी भी है। वर्तमान में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी चल रही है। समितियों से धान संग्रहण केंद्र में आ रहा है। जिसके चलते आग संग्रहण केंद्र तक न पहुंचे इसके प्रयास किया जा रहे हैं। वरना करोड़ों का धान जलने की आशंका है।
आसपास में मची रही आफरा तफरी
आगजनी की घटना से आसपास में अफरा तफरी मची रही।इसी बीच आगजनी की खबर पाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की पल पल की जानकारी लेने लगें।हालांकि किसी व्यक्ति के घायल या किसी को कोई नुकसान होने की खबर नहीं मिली है।लेकिन आगजनी की घटना से आमजनों के दिलों में दहशत जरूर ला दिया था,जिसके कारण मोपका और उसके आसपास के क्षेत्र में लोग डरे सहमे थे।
आगजनी से घंटो रही बिजली बंद
आगजनी की घटना के बाद घंटो बिजली बंद रहा और बिजली की व्यवस्था दूसरी तरफ से करना पड़ा।इस बीच बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
इसी बीच कुछ हिस्सों में बिजली की सप्लाई चालू की गई तो कुछ हिस्सों में बिजली की आपूर्ति नहीं हो सकी जिसके कारण कई क्षेत्रमें अंधेरे में रहना पड़ा।राजकिशोर नगर, मोपका,लिंगियाडीह और अन्य कुछ क्षेत्र में बिजली बंद रही।जिसके कारण कई क्षेत्र के लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा ।
8 करोड़ से अधिक का हुआ बिजली विभाग को नुकसान
सूत्रों ने बताया कि आगजनी की घटना से बिजली विभाग को करीब 8 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।इसमें न सिर्फ बिजली विभाग को नुकसान बल्कि इससे बिजली विभाग को कटघरे में भी लाकर खड़े कर दिया है।
6 घंटे लगे आग पर काबू पर में
अचानक लगी आग पर काबू पाने के लिए लगभग 6 घंटे से अधिक का समय लगा ।दोपहर 2 बजे अचानक लगी आग से ऐसा हड़कंप मचा जिसमें आग को बुझाने के 6 घंटे लग गए।
यही नहीं भारी ट्रैफिक जाम के रहते भी फायर बिग्रेड की गाड़िया तत्काल मौके पर पहुंचकर आगजनी की घटना को रोकने में कामयाब रही।अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।
बिजली विभाग के अधिकारी करेंगे जांच
अधीक्षण अभियंता एसके जांगड़े का कहना है कि निश्चित ही यह आगजनी की घटना गंभीर है और इससे जनता को नुकसान हुआ है और बिजली कंपनी को नुकसान हुआ है।इस आगजनी की घटना के लिए बिजली विभाग की टीम तैयार की गई है जो मामले की जांच करेगी और रिपोर्ट सौंपेगी। इसमें अगर किसी को भी दोषी पाया जाता है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
आगजनी की घटना से किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।लेकिन 6 घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया गया है।आग कैसे लगी है इसकी जांच की जा रही है।
प्रदीप आर्या
टीआई सरकंडा थाना