
बिलासपुर जिले से भूपेंद्र ,सौरभ और राजा को मिली जगह

बिलासपुर। राज्य सरकार ने नगर निगम मंडलों की नियुक्ति की है।इसमें अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सदस्य बनाए गए है।
चूंकि यह काफी दिनों से पेंडिंग था जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने आज सूची जारी कर दी है।
जारी सूची के अनुसार राजा पाण्डेय को अध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम बनाया गया है।इसी तरह सौरभ सिंह को अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम की जिम्मेदारी दी गई है।जबकि भूपेंद्र सवन्नी को अध्यक्ष क्रेडा बनाया गया है।
इसमें से सौरभ सिंह अकलतरा के पूर्व विधायक रह चुके है।और भूपेंद्र सवन्नी भाजपा के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर जिम्मेदारी निभा चुके है जबकि राजा पाण्डेय भाजपा के जिलाध्यक्ष की भूमिका अदा कर चुके है।





