
यातायात सुधार और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में बाधा बन रहे अवैध कब्जे पर निगम ने तेज की कार्रवाई

बिलासपुर । अब स्मार्ट सिटी की ओर तेज़ी से कदम बढ़ा रहा है। लेकिन इस विकास यात्रा में सबसे बड़ी रुकावट बनकर उभर रहा है वर्षों पुराना अतिक्रमण। चौक-चौराहों, मुख्य बाजारों और सड़कों पर पसरे इस कब्जे ने न सिर्फ यातायात को जाम किया है, बल्कि शहर के सौंदर्य और सुव्यवस्था पर भी असर डाला है। अब नगर निगम ने इस समस्या के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
शहर के पुराने बस स्टैंड, शनिचरी बाजार, बुधवारी बाजार और गांधी चौक जैसे -भीड़भाड़ वाले इलाकों में नगर निगम की टीमों ने अतिक्रमण हटाने अभियान चलाया। यहां वर्षों से ठेले, खोमचे, और दुकानें फुटपाथ व सड़क पर फैल चुकी थीं, जिससे न केवल ट्रैफिक प्रभावित हो रहा था, बल्कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था।नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई सिर्फ अतिक्रमण हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य शहर को सुव्यवस्थित और स्मार्ट बनाना है। नागरिकों से भी सहयोग की अपील की जा रही है ताकि आने वाले समय में बिलासपुर एक मॉडल शहर के रूप में पहचाना जाए। रोज़ाना चल रही इस मुहिम में अब तक दर्जनों अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

आयुक्त बोले, कोई भी हो बेजाकब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान का कार्य जारी है।इसके लिए शहर में चारो तरह बेजाकब्जा हटाओ अभियान चल रहा है।इसमें कोई भी हो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
बेजाकब्जा करने वालो को बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा।




