
अध्यक्ष और सीएमओ ने एक दूसरे के ऊपर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर। मल्हार नगर पंचायत चुनाव संपन्न हुए अभी कुछ ही महीने बीते हैं, लेकिन मल्हार नगर पंचायत में अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की लिखित शिकायत मल्हार चौकी में दर्ज कराई है।
सीएमओ मनीष ठाकुर द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, 25 तारीख को शाम करीब 4 बजे पीआईसी मतलब स्थायी समिति बैठक को लेकर अध्यक्ष और पार्षदों के बीच चर्चा हो रही थी। इसी दौरान आरोप है कि अध्यक्ष के पति धनेश्वर केवर्त ने अपने मोबाइल से पूर्व मंडल महामंत्री राजकुमार वर्मा को कॉल कर सीएमओ से बातचीत करवाई। बातचीत के दौरान भाजपा नेता राजकुमार वर्मा ने सीएमओ मनीष ठाकुर के साथ गाली गलौच करते हुए ट्रांसफर की धमकी दी। इस घटना को लेकर सीएमओ ने मल्हार चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने अपने प्रति की गई अभद्रता और धमकियों का उल्लेख किया है।
वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर केवर्त ने भी सीएमओ और इंजीनियर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अध्यक्ष द्वारा दी गई शिकायत में उल्लेख किया गया है कि बैठक के दौरान जब सीएमओ मनीष ठाकुर और इंजीनियर कृष्णानंद उपाध्याय से बातचीत चल रही थी,तभी सीएमओ ने ‘अनपढ़’ और ‘नीच जाति’ जैसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। महिला अध्यक्ष द्वारा विरोध करने पर इंजीनियर कृष्णानंद उपाध्याय ने भी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ‘तेरी पीआईसी बैठक नहीं करेंगे’ और बैठक भंग करने की धमकी दी। अध्यक्ष ने इसे न सिर्फ व्यक्तिगत अपमान बताया, बल्कि इसे उनके पद और महिला सम्मान के खिलाफ भी बताया है।
दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को अलग-अलग लिखित शिकायतें दी गई हैं।
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस विवाद के चलते नगर पंचायत के प्रशासनिक कार्यों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
मल्हार नगर पंचायत की चर्चा सुर्खियों के
मल्हार नगर पंचायत की चर्चा राजनीतिक गलियारों में बनी हुई है।
जिसको लेकर तरह तरह को चर्चाएं होने लगी है।मल्हार से लेकर मस्तूरी तक राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है ।अफवाहों के बाजार में कुछ लोग यह बोलने लगे है कि इसमें अध्यक्ष और सीएमओ को आपस में भीड़ाकर नेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने लगे है।
सीएमओ मनीष सिंह ठाकुर बोले,गाली गलौज करने वालो के खिलाफ शिकायत किया हूं
सीएमओ ने कहा कि मैं अपने दायित्वों का पालन कर रहा था। जब नियम विरुद्ध पीआईसी गठन के कारण एजेंडा जारी नहीं किया गया, तब मुझ पर निजी हमला किया गया। मुझे धमकाया गया, गालियाँ दी गईं और फिर सार्वजनिक रूप से धक्का देकर मेरा फोन छीन लिया गया। मैं भयभीत हूँ और चाहूंगा कि आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्यवाही हो।
अध्यक्ष पति बोले,जातिगत गाली देने वाले सीएमओ और इंजीनियर की शिकायत की गई है
नगर पंचायत अध्यक्ष के पति धनेश्वर केवट का कहना है कि पीआईसी की बैठक में गाली दिया गया हैनर सीएमओ ने जातिगत गाली देकर अपमानित किया है।जिसकी शिकायत मल्हार पुलिस चौकी में की गई है।
पूर्व मंडल महामंत्री ने भी की शिकायत
मल्हार नगर पंचायत
में हुए विवाद को लेकर पूर्व महामंत्री राजकुमार वर्मा का कहना है कि मेरी सीएमओ से सिर्फ हल्की बात हुई है लेकिन गाली गलौच नहीं हुआ है। गाली गलौच सीएमओ ने अध्यक्ष को दिया है।यह सब राजनीतिक षडयंत्र के तहत सीएमओ भी फंसाने की धमकी दे रहे है। जिसमे पुराने कांग्रेसी ठेकेदार शामिल है जिनका ठेका बन्द हों रहा है।
पुलिस बोली शिकायत मिली है जांच होगी
मल्हार पुलिस का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षो से शिकायत मिली है।जिसकी जांच होने के बाद कार्रवाई होगी।अध्यक्ष और सीएमओ ने एक दूसरे पर गाली गलौच देने का आरोप लगाया है।






