Blog

25 लाख के इनामी नक्सली पापा राव करेगा सरेंडर, सरकार को बड़ी सफलता की उम्मीद

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का दावा – छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद लगभग खत्म

कवर्धा। कवर्धा में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कुख्यात नक्सली पापा राव आज अपने साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहा है। उन्होंने इसे सरकार और सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस सरेंडर के बाद प्रदेश में नक्सलवाद के लगभग समाप्त होने की स्थिति बन जाएगी।गौरतलब है कि राज्य सरकार पहले ही 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त बनाने का लक्ष्य तय कर चुकी है। इसी दिशा में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। सरकार की पुनर्वास नीति के तहत बड़ी संख्या में नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं, वहीं कई नक्सली सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ों में मारे भी गए हैं।31 मार्च की तय समय-सीमा नजदीक आने के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता और तेज हो गई है। ऐसे में बड़े और कुख्यात नक्सलियों के सरेंडर की घटनाएं बढ़ रही हैं। 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली पापा राव का आत्मसमर्पण इसी कड़ी में बेहद अहम माना जा रहा है, जो लंबे समय से सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बना हुआ था।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि पापा राव बस्तर क्षेत्र और छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा में सक्रिय रहा है तथा करीब ढाई दशक से नक्सली गतिविधियों में शामिल था। उन्होंने कहा कि हाल ही में बातचीत के बाद वह सरकार की नीति से प्रभावित हुआ और आत्मसमर्पण के लिए तैयार हुआ। गृहमंत्री ने दावा किया कि अब बड़े नक्सली या तो सरेंडर कर चुके हैं या मारे जा चुके हैं, और शेष बचे नक्सलियों को भी जल्द मुख्यधारा में लाने का प्रयास जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *