Blog

टीआई की स्पीड कार ने महिला को रौदा…..घायल को सड़क पर छोड़ भागे वर्दी धारी

बिलासपुर। अमेरी रेलवे क्रॉसिंग के पहले एक कार चालक की रफ़्तार ने दो लोगों की अपनी चपेट में लेने की खबर आ रही है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों का आरोप है कार एक टीआई चला रहे थे। जिन्होंने स्पीड में पहले बाइक सवार युवक को ठोका फिर पैदल अपने मायके जा रही महिला को जोरदार टक्कर मारकर भगाने लगे। गम्भीर रूप से घायल महिला को रोड़ पर तड़पती देख युवकों ने दौड़ कर कार चालक टीआई को पकड़ा और महिला की हालत देखने की मिन्नते की जिसके बाद हॉस्पिटल तक पहुंचाया गया।

दरअसल सिविल लाइन थाना अंतर्गत अमेरी के पास की घटना है। सुबह करीब 10.30 से 11 बजे के बीच अमेरी रेलवे क्रॉसिंग के ठीक पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सेंट फ्रांसिस स्कूल के निकट तेज रफ्तार कार के चालक ने मुकेश त्रिपाठी और संतोषी श्रीवास को जोरदार ठोकर मार दिया। मिल रही जानकारी के अनुसार कार क्रमांक सीजी 10 बीएन 9904 के वर्दी धारी चालक जिनका नाम टीआई अनिल अग्रवाल बताया उन्होंने स्पीड से कार ड्राइव करते हुए पहले बाइक सवार मुकेश त्रिपाठी को ठोका फिर अपने बड़े भाई के निधन का कार्यक्रम करने पैदल मायके जा रही संतोषी श्रीवास को इतनी जोर से टक्कर मारी कि वह रोड़ पर हो गिर गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद टीआई अग्रवाल नहीं रुके और अमेरी रेलवे क्रॉसिंग की तरफ और स्पीड से भागने लगे इधर मोहल्ले की बेटी को रोड़ पर सिर से खून निकलते लथपथ देख कुछ युवक कार की तरफ भागे और चालक की खातिरदारी करना चाहा लेकिन गाड़ी में टीआई को देख को युवक रुक गए और संतोषी श्रीवास की हालत देख मानवता दिखाते हुए उसे हॉस्पिटल तक पहुंचा देने की मिन्नते करने लगे। जिसके बाद टीआई अग्रवाल ने गम्भीर रूप से घायल महिला को नेहरू नगर स्थित एक अपने एक परिचित डॉक्टर के प्राइवेट हॉस्पिटल में छोड़ कर चले गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद भीड़ पर दबाव बनाने अनिल अग्रवाल ने खुद को तखतपुर थाना प्रभारी बताया, जबकि मिल रही जानकारी के अनुसार हाल ही में एसएसपी रजनेश सिंह ने अनिल को लाइन अटैच किया है इधर टीआई अग्रवाल पर घायल महिला के परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद टीआई संतोषी श्रीवास का मोबाइल लेकर चले गए है बार बार फोन लगाने पर भी फोन नहीं उठा रहे।

डॉक्टर को सिखा गए सारी कहानी

वैसे टीआई अनिल अग्रवाल पर आरोप लगने की कोई यह नई बात नहीं है। घायल के परिजनों की माने तो अस्पताल पहुंचते ही टीआई अग्रवाल ने अपने परिचित डॉक्टर विनय जैन से कहा कि उक्त घायल महिला उन्हें रोड़ पर मिली थी। जिसे एडमिट कर ले और महिला का मोबाइल मै लेकर जा रहा हूं।

परिजनों पर सिटी स्कैन रिपोर्ट पर साइन करने का दवाब

घायल महिला के परिजनों का आरोप है कि हॉस्पिटल प्रबंधन ने जो सिटी स्कैन जो मेडिकल रिपोर्ट बनाई है उसमें अज्ञात कार लिखा हुआ है जबकि विडियो फुटेज में बकायदा कार का नंबर भी आया है और अमेरी के लोगों ने घटना को देखा भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *