
बिलासपुर। मुंगेली।पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर दैहिक शोषण करने से महिला गर्भवती हो गई।।फिर शादी करने से इंकार करने लगा। दैहिक शोषण कर शादी नहीं करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दे पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल ने निर्देश दिया है कि महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित प्रकरणों में तत्काल कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण करने निर्देश दिया गया है।
इसी क्रम में पीड़िता पथरिया थाना में ग्राम खपरी निवासी सालिकराम जोशी द्वारा पत्नि बनाकर रखूंगा कहकर वर्ष 2024 से अभी तक लगातार दैहिक शोषण किया जिससे पीडिता 7 माह का गर्भ ठहर जाने पर आरोपी द्वारा पत्नि बनाकर रखने से इंकार करने लगा ।
जिसकी रिपोर्ट थाने में।लिखाई गई।पुलिस ने फरार आरोपी को ग्राम फूलवारी कलां में घेराबंदी कर सालिकराम जोशी पिता बखरिया जोशी उम्र 73 वर्ष निवासी खपरी पकड़ लिया है। बारिकी से पुछताछ करने पर आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।






