
बिलासपुर। देश के पीएम के खिलाफ फेसबुक में अपशब्द लिखने वाले पूर्व विधायक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने बूथ प्रभारी को बोलकर पूर्व विधायक के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवा दिया है।

सिविल लाइन पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक अरुण तिवारी ने फेसबुक पर पीएम के खिलाफ अपशब्द लिख कर पोस्ट किया है।जिसकी जानकारी भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह को हुई उन्होंने तुरंत ही सिविल लाइन थाना पहुंचकर पूर्व विधायक अरुण तिवारी के खिलाफ बूथ प्रभारी रंजीत यादव को बोलकर अपराध कायम करवा दिया है।






