
बिलासपुर।नाथो के नाथ जगन्नाथ वर्ष में एक बार अपने श्रद्धालुओं को दर्शन देने अपने भवन से बाहर निकलते हैं ऐसे में बिलासपुर के सिरगिट्टी परिक्षेत्र में भी महाप्रभु की रथयात्रा निकाली गई, जो कि महिमा नगर के रोनित महानंद, लवी महानद नीलमणी निवास से निकल कर सीता विहार मुख्य मार्ग से होते हुए सिरगिट्टी भ्रमण करते हुए आश्रय परिसर साईं मंदिर में समापन हुई । इस यात्रा में प्रमुख तौर पर वार्ड पार्षद केशरी इंगोले के साथ भारी संख्या में मोहल्ले वासी एवं भक्तजन उपस्थित रहे।







