जिले भर के थानों ने व्यापारियों को सुरक्षा के लिए किया प्रेरित,कई प्रतिष्ठानों में लगे CCTV कैमरे
Manish Sharma
July 18, 2025 (Last updated: July 18, 2025) 1 minute read
रायगढ़। जिले में व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे सीसीटीवी जागरूकता अभियान के तहत आज थाना चक्रधरनगर, भूपदेवपुर, घरघोड़ा, पुसौर एवं तमनार की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें अपने संस्थानों में सुरक्षा कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया। पुलिस की अपील पर बड़ी संख्या में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों में कैमरे लगाने की सहमति दी और कुछ ने कैमरे इंस्टॉल भी कर दिए।
अभियान के अंतर्गत चक्रधरनगर क्षेत्र के कयाघाट निवासी उत्तम कुमार कुर्रे (उत्तम ट्रेवल्स), नहरपाली के नीलांबर पटेल, घरघोड़ा क्षेत्र के राहुल केसरी (मोना रेस्टोरेंट, रायगढ़ रोड), कृष्णा चौहान (सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक), आकाश अग्रवाल (दुर्गा ऑटो, अंबेडकर चौक), अफजल बेग (ताज इलेक्ट्रॉनिक एंड फर्नीचर), आकाश गुप्ता (गुप्ता हार्डवेयर, तमनार रोड), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा घरघोड़ा, अमन फर्नीचर (धरमजयगढ़ रोड), ओम प्रकाश शर्मा (कियोस्क बैंक, पालीघाट, तमनार), कान्हा जनरल स्टोर, रूपेंद्र गोयल (घरघोड़ा टाउन), आरएमजी ज्वेलर्स, राधा मोहन ज्वेलर्स, बृजेश कुमार अग्रवाल (विद्युत किराना स्टोर), राजेंद्र कुमार नंदे (नंदे फोटोकॉपी स्टेशनरी, बोरोडिपा चौक, पुसौर), नरेंद्र कुमार यादव (रौनक ढाबा, बैंक चौक चपले) सहित कई प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।
इसके साथ ही एनएच-49 हाइवे किनारे स्थित दुकानों एवं ढाबों में भी कैमरे लगाने की कार्रवाई हुई। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से कहा कि कैमरों की निगरानी न केवल अपराध की रोकथाम में मदद करती है, बल्कि किसी घटना की स्थिति में फुटेज एक सशक्त साक्ष्य के रूप में कार्य करता है।
पुलिस द्वारा आगे भी ऐसे ही जागरूकता अभियान जारी रखे जाएंगे ताकि व्यापारिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।