Blog

30 किलो गांजा के साथ.चार तस्कर गिरफ्तार

संयुक्त कार्रवाई में दो कार,तीन मोबाइल और 2.5 लाख नगदी जब्त

बिलासपुर।जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सकरी थाना और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में 30 किलो गांजा, दो कार, तीन मोबाइल और 2.5 लाख नगदी जब्त की गई है। कार्रवाई में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।जिनमें दो छत्तीसगढ़ और दो उड़ीसा के निवासी हैं।
मामला थाना सकरी क्षेत्र के चोरभट्ठी खुर्द गांव का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कांति पाण्डेय और उसका पुत्र गिरीशचंद पाण्डेय भारी मात्रा में उड़ीसा से गांजा मंगाकर एक नीली बलेनो कार में रख रहे हैं। सूचना मिलते ही सकरी थाना प्रभारी प्रदीप आर्य और एसीसीयू की टीम ने तत्काल दबिश दी । पुलिस ने दोनों को मौके पर गांजा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि गांजा उन्हें दीपक गण्डा और दिलेश्वर नायक, निवासी बरगढ़, उड़ीसा, से मिला।, जिन्हें 2.5 लाख रुपये की नकद राशि देकर वापस भेजा गया। पुलिस ने तत्परता से घेराबंदी की और सफेद आर्टिगा कार में सवार दोनों उड़ीसी तस्करों को रास्ते में ही धर दबोचा।
पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान: 30 किलो गांजा,दो कारें बलेनो और आर्टिगा,तीन मोबाइल,2,50,000 नकद बरामद किया है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 21 लाख रुययो से अधिक है।पकड़े गए आरोपियों ने कांति पाण्डेय उर्फ महाराजिन–निवासी चोरभट्ठी खुर्द,गिरीशचंद पाण्डेय 30 वर्ष – निवासी चोरभट्ठी खुर्द, दीपक गण्डा 28 वर्ष – निवासी बरगढ़, उड़ीसा और दिलेश्वर नायक 35 वर्ष – निवासी बरगढ़, उड़ीसा शामिल है।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 20 बी, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है।

एसएसपी ने टीम की सराहना

पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बड़ी कार्रवाई को लेकर पुलिस टीम की सराहना की है। उन्होंने सभी जवानों अधिकारियों को बधाई विधि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *