Blog

31 जुलाई से तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल….छत्तीसगढ़ सरकार को खुली चुनौती,17 सूत्रीय मांगों पर अड़ा संघ….प्रदेश भर से जुटे तहसीलदार आर नायब तहसीलदार संघ

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर बड़ा भूचाल आने वाला है। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने सरकार को खुली चुनौती देते हुए घोषणा की है कि प्रदेश के समस्त तहसीलदार और नायब तहसीलदार 31 जुलाई 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। संघ ने यह कदम शासन द्वारा 17 सूत्रीय मांगों की उपेक्षा और अब तक कोई सार्थक संवाद न होने के विरोध में उठाया है।
संघ का कहना है कि वह लंबे समय से प्रशासनिक, तकनीकी और सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता समेत कई ज्वलंत मुद्दों को लेकर लगातार शासन से संपर्क साध रहा था। बावजूद इसके, शासन स्तर से किसी भी प्रकार की पहल नहीं की गई, जिससे अधिकारियों में भारी असंतोष व्याप्त है।तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने 28 से 30 जुलाई तक जिला उसके बाद संभाग और फिर राज्य स्तर पर सामूहिक अवकाश लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। लेकिन अब संघ ने स्पष्ट कर दिया है कि 31 जुलाई से आंदोलन तेज होगा और हर संभाग मुख्यालय में धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार पर दबाव डाला जाएगा।

वर्जन
यह हड़ताल कोई विद्रोह नहीं, बल्कि हमारे अधिकारों की पुनःस्थापना और प्रशासनिक गरिमा की रक्षा का आंदोलन है। यदि शासन अब भी संवाद से बचता है, तो हम अपने लोकतांत्रिक दायरे में रहकर आंदोलन को और व्यापक करेंगे।हम अपनी मांगों को लेकर लड़ाई लड़ रहे है।जो बिल्कुल जायज है।

ओम प्रकाश चंद्रवंशी
प्रदेश प्रवक्ता तहसीलदार संघ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *