Blog

32 करोड़ मंजूर,फिर भी गड्ढों में फंसी बिलासपुर की लाइफलाइन…

वर्क ऑर्डर जारी, लेकिन सड़क पर काम शून्य,नेहरू चौक से दर्रीघाट तक सफर बना सजा

बिलासपुर ।शहर की सबसे व्यस्त और अहम सड़क इन दिनों लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है।32 करोड़ की लागत से नेहरू चौक से जूना बिलासपुर होते हुए दर्रीघाट तक करीब 11 किलोमीटर लंबी यह सड़क, जिसे शहर की लाइफलाइन कहा जाता है।आज खुद बदहाल नजर आ रही है। जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं और रोज हजारों लोग मजबूरी में इसी रास्ते से गुजर रहे हैं।


दरअसल इसमें सबसे हैरानी की बात यह है कि सड़क सुधार के लिए 32 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं और एक महीने पहले वर्क ऑर्डर भी जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक काम शुरू नहीं हुआ। विभाग कभी मौसम का हवाला दे रहा है तो कभी तैयारी का। अधिकारियों का कहना है कि ठेकेदार को एक माह का समय दिया गया था, लेकिन सड़क पर अब तक कोई हलचल नहीं दिखी।यह मार्ग नेशनल हाइवे से जुड़ा है और दफ्तर, स्कूल, बाजार व अस्पताल जाने वालों के लिए मुख्य रास्ता है। गड्ढों से दोपहिया वाहन चालकों, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।इसके बाद भी अब तक काम शुरू नहीं होना और सड़क की समस्याओं को दूर नहीं करना समझ से परे है।

*जूना बिलासपुर रोड पर सड़क कम और गड्ढे ज्यादा*

लोगो का कहना है कि सबसे ज्यादा हादसे जूना बिलासपुर रोड पर हो रहा है।इस रोड पर सड़क कम और गड्ढे ज्यादा है।जिसमें रोज कोई न कोई हादसों का शिकार हो रहा है। इसके बाद भी जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन ध्यान नहीं दे रहे है।जिसके कारण लोगो की हालत खराब है।बल्कि लोगो को आने जाने में जान का खतरा बना हुआ है।लोग जुना बिलासपुर रोड आने जाने में डर लगने लगा है।

*नेहरू चौक से दर्री घाट तक रोड बनने से मिलेगा लाभ*

नेहरू चौक से दर्री घाट तक रोड बनने से आमजनों को काफी लाभ मिलेगा और इससे सड़क की समस्या भी दूर होगी।यही नहीं सड़क बेहतर बनने से हादसे कम होंगे और ट्रैफिक जाम
भी नहीं होंगे।और नेहरू चौक से दर्री घाट तक जाने का समय भी बचेगा।

वर्जन
दिसम्बर महीने में वर्क ऑर्डर जारी हुआ है एक से दो महीना लगता है।काम शुरू होने वाला है,बेहतर सड़क बनेगी।

सीएस विंध्यराज
कार्यपालन अभियंता पीडब्ल्यूडी

वर्जन
खराब सड़क की वजह से रोड सड़क हादसे हो रहे है।कभी कोई पैदल भी गिर जाता है और गड़िया खराब हो रही है।इसके बाद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।

अखिलेश गुप्ता
स्थानीय निवासी

वर्जन
जूना बिलासपुर की सड़को पर सड़क कम और गड्ढे ज्यादा नजर आते है।इसके लिए कई बार चक्काजाम किया गया और प्रदर्शन किया गया बावजूद इसके ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

भरत देवांगन
स्थानीय निवासी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *