
राजेंद्र नगर स्कूल में ओपन परीक्षा शुरू, विद्यार्थियों में उत्साह

बिलासपुर में ओपन स्कूल परीक्षाएँ जारी, विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की परीक्षाएँ अपनी निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार इस साल भी तीन चरणों में आयोजित की जा रही हैं। पहला परीक्षा चरण मार्च–अप्रैल में, दूसरा अगस्त–सितंबर में और तीसरा चरण नवंबर–दिसंबर में आयोजित होता है। इसी क्रम में वर्तमान में ओपन स्कूल की तृतीय चरण की परीक्षाएँ प्रदेशभर में सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं।बिलासपुर जिले में भी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएँ पूरी तरह तैयार हैं। राजेंद्र नगर स्कूल में आज से परीक्षाएँ शुरू हो गई हैं, जहाँ बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने, सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए शिक्षकों व कर्मचारियों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है।परीक्षा केंद्र प्रभारी के अनुसार, सभी परीक्षाएँ निर्धारित समय पर और नियमानुसार आयोजित की जा रही हैं। परीक्षार्थियों के लिए बैठने, सुरक्षा, जल व्यवस्था और सतत निगरानी की पुख्ता व्यवस्था की गई है।ओपन स्कूल की यह तृतीय चरण की परीक्षा 1 दिसंबर तक निरंतर जारी रहेगी।प्रशासन का कहना है कि परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं, ताकि हर विद्यार्थी बिना किसी बाधा के परीक्षा दे सके।



