
बिलासपुर।गौसेवा आयोग जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे ने बिलासपुर नगर निगम आयुक्त को पत्र भेजकर यत्र तत्र घूम रहे घुमंतू, निराश्रित गौवंश को पशु गौ आश्रय केंद्रों में भेजने कहा है , बिलासपुर नगर निगम परिक्षेत्र में बहुतायत मात्रा में गौवास कर रहे जिससे दुर्घटना में जनधन, गौधन दोनों को छती हो रही है,आमजन भी इसकी शिकायत गौ सेवा आयोग अध्यक्ष दुबे से कर रहे थे जिसे गंभीरता से लेकर नगर निगम आयुक्त को अलग अलग 8 जोन में योजना बनाकर शीघ्रता से गौवंशों को पशु आश्रय केंद्रों में स्थानांतरित करने कहा गया है ताकि गौधन,एवं जनधन दोनों को दुर्घटना से बचाया जा सके।




