Blog

36 लीटर मध्यप्रदेश की महंगी शऱाब बरामद

आटो से उतरते ही दोनों आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। आबकारी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगला चौक में दबिश देकर मध्यप्रदेश की महंगी शराब बरामद किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।  मुखबीर की सूचना पर टीम ने दोनो आरोपियों को मंगला चौक पर करीब 9 बजे धर दबोचा गया। पकड़े गए दोनो आरोपियों में एक मध्यप्रदेश स्थित कटनी जिला का रहने वाला है। जबकि दूसरा आरोपी बिलासपुर का निवासी है।

बता दे कलेक्टर के फरमान के बाद आबकारी विभाग की टीम नींद से जाग गई है। यही कारण है कि अब वाहवाही लूटने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कार्रवाई करने लगी है।दरअसल आबकारी विभाग की टीम ने सुबह करीब 9 बजे मध्यप्रदेश की विदेशी शऱाब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपियों के पास से भारी मात्रा में मध्यप्रदेश की प्रतिबधित विदेशी मदिरा को जब्त किया गया है।

*आटो से उतरते ही आरोपी गिरफ्तार*

मुखबीर की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम सुबह करीब आठ बजे मंगला चौक पहुंच गयी। बताए गए हुलिया के अनुसार दो लोग झोला में कुछ सामान लेकर आटो से मंगला चौक पर उतरे । इसी दौरान आबकारी विभाग की टीम ने धावा बोलकर दोनो को धर दबोचा। दोनो आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पहले से ही घेराबन्दी कर तैनात आबकारी की टीम ने दोनो को कब्जे में लिया। प्रदेश में अन्य राज्यों की शराब बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। बावजूद इसके लोग चोरी छिपे मध्यप्रदेश की शराब बिलासपुर में खपाने का प्रयास करते हैं। मामले को लेकर बिलासपुर आबकारी टीम पूरी तरह से सतर्क है। इसी क्रम में दोनों आरोपियों को मंगला चौक में आटो से उतरते ही धर दबोचा।

*दोनों ने बताया कटनी से लाए है शराब*

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार दोनो आरोपियों में से एक ने अपना नाम सौरभ आहुजा पिता किशोर आहुजा बताया। सौरभ ने जानकारी दिया कि कटनी मध्यप्रदेश का रहने वाला है। दूसरे आरोपी ने अपना नाम संजय दोहानी पिता नन्दकुमार निवासी बिलासपुर मंगला का होना बताया।दोनों आरोपियों ने कबूल किया महंगी शराब कटनी से बिलासपुर में खपाने के लिए आए है। हम लोग ट्रेन से सबसे पहले बिलासपुर स्टेशन पहूंचे। इसके बाद शराब की डिलवरी करने आटो से मंगला चौक पहुचे। इसके पहले हम शराब की डिलवरी करते हमें पकड़ लिया गया। मामले में समीर मिश्रा ने बताया शऱाब की खेप किसे पहुंचाना था..पतासाजी कर अज्ञात आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

*36 लीटर मध्यप्रदेश की शराब जब्त*

आबकारी अधिकारी ने जानकारी दिया कि दोनो आरोपियों से मध्यप्रदेश निर्मित 12 नग रॉयल स्टैग, मध्यप्रदेश में बनी 36 नग ब्लैंडर प्राइड  अल्ट्रा को जब्त किया गया है। इस तरह आबकारी की टीम ने कुल 36 लीटर मध्य प्रदेश की अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों से फिलहाल पूछताछ की कार्रवाई चल रही है। दोनों के खिलाफ फिलहाल आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 59(क) 36 का प्रकरण दर्ज किया  गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *