
बिलासपुर।केंद्रीय बजट–2026 के प्रभावी प्रचार-प्रसार को लेकर 30 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक का आयोजन किया गया।

सुबह की पाली में आयोजित बैठक में माननीय क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल के साथ केंद्रीय बजट समिति के प्रदेश संयोजक एवं विधायक अमर अग्रवाल ने केंद्रीय बजट–2026 के प्रचार अभियान को लेकर बैठक को संबोधित किया।
इस अवसर पर विधायक एवं केंद्रीय बजट समिति के प्रदेश संयोजक अमर अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय बजट–2026 विकसित भारत की संकल्पना को सशक्त करने वाला बजट है। यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला एवं मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण को समर्पित है। भाजपा कार्यकर्ता संगठनात्मक शक्ति के माध्यम से बजट के प्रत्येक प्रावधान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
रायपुर में आयोजित इस बैठक में कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी , मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय , प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कण्डेय , प्रवक्ता अमित चिमनानी उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा संभाग प्रभारी एवं सह-प्रभारी, सांसद, विधायक, जिला संगठन प्रभारी एवं सह-प्रभारी, भाजपा जिला अध्यक्ष, प्रदेश टीम बजट अभियान एवं जिला टीम बजट अभियान के सदस्य अपेक्षित श्रेणी में शामिल रहे।
*रात्रि में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक*
रात्रि में केंद्रीय बजट–2026 के तत्वाधान में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं बजट अभियान के प्रदेश संयोजक श अमर अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सौरभ सिंह , नंदन जैन ,अखिलेश सोनी, अमित चिमनानी सहित भाजपा के वरिष्ठजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।






