Blog

1000 से क्या होता है मैं जनता को बेरोजगार दूंगी, बेरोजगारी से घर चलता है.. शिवसेना से महापौर प्रत्याशी का अजीबोगरीब बयान..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर नगरी निकाय चुनाव का नामांकन का आज अंतिम दिन था जहां सुबह से ही बड़ी संख्या में दावेदार कलेक्टर पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल करने में लगे हुए थे इस दौरान बिलासपुर महापौर के पद पर शिवसेना से प्रत्याशी के रूप में रेवती यादव अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंची। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अजीबोगरीब बयान दे डाला। दरअसल उन्होंने महतारी बंधन योजना के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि 1000 रुपए से महिलाओं का क्या होता है मैं जनता को बेरोजगारी दूंगी बेरोजगारी से लोगों का घर चलेगा, बिलासपुर से महापौर प्रत्याशी रेवती यादव का यह बयान सुनकर मौके पर खड़ा हर व्यक्ति दंग रह गया.. जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने अपनी गलती को सुधारते हुए रोजगार देने की बात कही इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि पूरे 70 में से केवल एक वार्ड में पार्षद प्रत्याशी उतारा गया है हालांकि देखने वाली बात होगी कि सीधे लड़ाई तो भाजपा और कांग्रेस के बीच नजर आ रही है तीसरे मोर्चे के रूप में कौन सा नेता दो मुख्य धारा की पार्टी को टक्कर दे पाता है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *