400 महिलाओं से ठगी करने वाले पति-पत्नी जेल भेजे गए….गांव के भोले भाले लोगो को फंसाकर किया था लाखों ठगी

सीपत थाना क्षेत्र का मामला , जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर। चार सौ ग्रामीण महिलाओं के नाम पर लगभग 52 लाख रुपए का लोन निकलवाने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एटीएम कार्ड, पेन कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, विभिन्न बैंको के पास बुक एवं लोन से संबंधीत दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
सीपत पुलिस ने बताया कि ग्राम पोड़ी निवासी गायत्री सूर्यवंशी पति संजय सूर्यवंशी (35) ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि ग्राम पोड़ी निवासी प्रमिल दास मानिकपुरी व उसकी पत्नी रंजना मानिकपुरी ने गांव में नल उत्खनन, नाली निर्माण, सीसी रोड, नया तालाब उत्खनन, के नाम पर 400 महिलाओं के विभिन्न बैंकों से 51 लाख 87 हजार रुपए का लोन निकलवा लिया है। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस बीच पुलिस को सूचना मिले कि आरोपियों को सेंदरी बाइपास बिलासपुर के पास देखा गया है। इस सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए प्रमिल दास मानिकपुरी व उसकी पत्नी रंजना मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने एक बाइक कीमत 2 लाख 50 हजार रुपए, एक कार कीमत 7 लाख, टीवी कीमत 50 हजार, मोबाइल कीमत 75 हजार मिलाकर 10 लाख 75 हजार रुपए की संपत्ति खरीदी है। पुलिस ने दोनों से सभी संपत्ति जब्त कर लिया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
पकड़े गए आरोपियो से जप्त सामग्री
- मोटर सायकल बुलेट कीमती 2,50,000 रूपये,
- कार कीमती करीबन 7,00,000 रूपये
- टीवी कीमती करीब 50,000 रूपये,
- आईफोन कीमती 75,000 रूपये, जूमला कीमती 10,75,000 रूपये की संपत्ती
- 30 नग एटीएम कार्ड, पेन कार्ड, राशन कार्ड ,मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, विभिन्न बैंको के पास बुक एवं लोन संबंधी दस्तावेज