5 साल का पानी बिल माफ करने की मांग…नगर निगम ने एक साथ भेजा बिल….कांग्रेस नेता को साथ लेकर पहुंची महिलाएं…न्याय की गुहार लगाई
लिंगियाडीह की महिलाओं ने कलेक्टर और आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर। लिंगियाडीह और राजकिशोर नगर में रहने वाले लोगों ने आज कलेक्टर और आयुक्त को ज्ञापन सौपा है।जिसमें महिलाओं ने पानी बिल को माफ करने की मांग की है।
कलेक्टर और आयुक्त के पास ज्ञापन देने बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की।महिलाओं ने कहा कि नगर निगम जोन अंतर्गत लिंगियाडीह और राजकिशोर नगर के वार्ड नंबर 50 और 52 में रहने वाले लोग करीब 40 से 50 वर्षों से रहकर जीवन यापन कर रहे है।इसके पहले ग्राम पंचायत लिंगियाडीह था।उसके बाद 2019 से परिसीमन होने के बाद नगर निगम बिलासपुर में सम्मिलित किया गया है। वार्ड में रहने वाले प्रतिवर्ष समान टेक्स नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 7 में जमा करते है।लेकिन 3 जनवरी को जोन क्रमांक 7 के कर्मचारियों ने अचानक 5 साल का पानी बिल जमा करनें को कहा गया है।हालाकि कुछ लोगों ने पानी बिल को जमा भी किया है।
लेकिन ऐसे कई परिवार है जो गरीब परिवार से जुड़े हुए है। जो रोजी मजदुरी करके अपना जीवन यापन करतें है।जिनके लिए 5 साल का पानी बिल जमा करना मुश्किल है।
इसलिए 2020 से 2024 तक पानी बिल माफ करनें किया जाए। अन्यथा गरीबों के सामने भूखे रहने की नौबत आ जाएगी।
*5 साल अचानक बिल आने से महिलाएं हुई परेशान*
लिंगियाडीह की महिलाओं ने जब पानी का बिल देखा तो उनकी हालत खराब हो गई। नाराज महिलाओं ने इसकी सूचना कांग्रेस। नेता दिलीप पाटिल को दी और उसके बाद न्याय की गुहार लेकर जिले के कलेक्टर के पास पहुंचे।जिनसे निवेदन करने फरियाद की गई है।
*कांग्रेस नेता बोले,पानी बिल एक साथ आने से बोझ बढ़ा*
कांग्रेस नेता दिलीप पाटिल ने कहा कि पानी बिल भेजने से महिलाओं पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। इतना ही नहीं एक साथ 5 साल का बिल भेजने से समस्या भी हो रही है। गरीब महिलाएं रोजी रोटी वाले लोग है जिनको नगर निगम का पानी पीकर गुजारा करना पड़ता है।इसलिए इसमें नगर निगम को मदद करना चाहिए और बिल को माफ करना चाहिए।