Blog

50 साल से बसे परिवारों पर दबंगों की नजर,घर खाली कराने की धमकी…

कोटा ब्लॉक में जमीन कब्जे का खेल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल…

गरीबों के आशियाने पर संकट, दबंगों की धमकी से सहमे परिवार…

बिलासपुर ।जिले के कोटा ब्लॉक से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ग्राम पंचायत चांपोड़ी में रहने वाले कुछ ग्रामीणों ने दबंगई और जमीन कब्जे की शिकायत को लेकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि वर्षों से बसे उनके घरों और जमीन पर अब जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।आजाद युवा संगठन द्वारा कलेक्टर को सौंपे गए उन्होनें में बताया गया है कि गांव के करीब आधा दर्जन परिवार पिछले 50–60 सालों से यहां रहकर अपनी आजीविका चला रहे हैं। लेकिन अब एक व्यक्ति और उसके परिवार द्वारा इन लोगों को धमकाया जा रहा है, गाली-गलौज की जा रही है और घर खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है।इतना ही नहीं, कुछ परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी मिला है, लेकिन निर्माण कार्य को भी रुकवा दिया गया है। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने पंचायत और थाना स्तर पर शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और वे अपने घरों में सुरक्षित रह सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *