सहकारी समितियों के कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 4 से

पैक्स कम्प्यूटराईजेशन, धान उपार्जन 2026-27 एवं समिति संचालन के संबंध में दी जाएगी जानकारी
बिलासपुर/संयुक्त आयुक्त, सहकारी संस्थाएं, बिलासपुर संभाग द्वारा संभाग की सेवा सहकारी समितियों एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में पैक्स कम्प्यूटराईजेशन, समिति के कार्यों से संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं, धान उपार्जन वर्ष 2026-27 तथा समितियों के सुचारू संचालन के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यशाला जिला बिलासपुर एवं मुंगेली के लिए 4 नवंबर 2026 को तथा जिला जांजगीर-चांपा, कोरबा एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के लिए 5 नवंबर 2026 को आयोजित होगी। कार्यशाला का आयोजन देवकीनंदन सभागृह, लालबहादुर शास्त्री स्कूल परिसर, शनिचरी बाजार, बिलासपुर में सवेरे 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक किया जाएगा। कार्यशाला में संभाग के सेवा सहकारी समितियों के प्राधिकृत अधिकारियों एवं प्रभारी संस्था प्रबंधकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।






