
6 नवंबर से 12 नवंबर तक चलेगा सात दिवसीय महाकाली पूजा उत्सव,

आयोजक श्री एवं श्रीमती आचार्य ने समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होने की अपील क
बिलासपुर। अरविंद नगर, बंधवापारा, सरकंडा में 06 नवंबर से सात दिवसीय मां महाकाली प्रतिमा पूजन महोत्सव का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजक श्री एवं श्रीमती आचार्य ने समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर मां काली का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
आयोजन के दौरान चौंसठ योगिनी, नवग्रह पूजन, श्री गौरी-गणेश पूजन, काल भैरव पूजन एवं बटुक भैरव पूजन विधि-विधान से संपन्न किया जाएगा।
06 नवंबर को सायं 5 बजे मां महाकाली का भव्य आगमन होगा। वहीं 07 नवंबर को चतुर्दशी तिथि की मध्यरात्रि में मां काली की प्रतिमा की भव्य स्थापना की जाएगी। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना, विशेष आरती, षोडशोपचार पूजन, माता सेवा एवं जस-गीत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत 12 नवंबर 2026 को दोपहर में कन्या भोज एवं सुहाग दान का आयोजन होगा। वहीं 13 नवंबर 2026 को विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करने के पश्चात मां महाकाली की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
इस भव्य धार्मिक आयोजन का संचालन श्रीमती पूनम आचार्य एवं श्री सुदीप आचार्य के सान्निध्य में किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में नव्या आचार्य, नीरव आचार्य सहित समस्त मोहल्लेवासियों का विशेष योगदान रहता है।
आयोजक परिवार ने समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे सपरिवार पधारकर मां महाकाली के पूजा महोत्सव में सहभागी बनें तथा माता रानी के दर्शन एवं आशीर्वाद का पुण्य लाभ प्राप्त करें।






